आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वी अनिथा ने कहा है कि इस घटना में 8 लोगों की मौ*त हुई है और कुछ घायल हुए हैं।
आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि आग लगने के कारण कुछ लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुख जताया है। चंद्रबाबू नायडू ने अनकापल्ली कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात की और स्थिति की जानकारी ली।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
