Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दीन-दुखियों की सेवा करना ही मेरा प्रथम लक्ष्य है : भागचन्द सैनी

रणथम्भौर स्थित आर.टी.डी.सी. की होटल में लाॅयन्स क्लब के एडिशनल सैकेट्री लाॅयन दिनेश सिंहल पत्रकार की अध्यक्षता में लाॅयन्स क्लब त्रिनेत्र सवाई माधोपुर का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष लाॅयन भागचन्द सैनी, सचिव लाॅयन महेन्द्र गोस्वामी, कोषाध्यक्ष लाॅयन लोकेश सैनी मैम्बरशिप कमेटी चैयरपर्सन लाॅयन प्रेमलता सैनी को बनाया गया।

First Goal Serve Miserable People Social work Humanity
रीजन 6 के रीजन एडवाइजर लाॅयन राधेश्याम विजयवर्गीय ने कहा कि सवाई माधोपुर में 2 लाॅयन्स क्लब कार्य कर रहे है। तीसरे लाॅयन्स क्लब खुलने से पीड़ित मानवता की अधिक सेवा होगी। रीजन चैयरपर्सन लाॅयन शिवचरन अग्रवाल ने कहा कि लाॅयन भागचन्द सैनी के नेतृत्व में लाॅयन्स क्लब त्रिनेत्र जरूरतमंदों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
रीजन-6 जोन प्रथम के रीजन चैयरपर्सन लाॅयन प्रहलाद सैनी ने कहा कि लाॅयन्स क्लब 210 देशों में 15 लाख लाॅयन साथियों के माध्यम से दीन दुखियों की सेवा कर रहा है। लाॅयन्स क्लब के एडिशनल सैकेट्री व समारोेह की अध्यक्षता कर रहे लाॅयन दिनेश सिंहल पत्रकार ने कहा कि लाॅयन्स क्लब गंगापुर सिटी ने इस सत्र में लाॅयन क्बल पिंक सिटी जयपुर, लाॅयन्स क्लब लालसोट, लाॅयन्स क्लब गोल्ड गंगापुर सिटी, लाॅयन्स क्लब त्रिनेत्र सवाई माधोपुर में क्लब खोले है। प्रान्त में 143 क्लब है जिनमें 6 हजार लाॅयन साथी वृक्षारोपण, रक्तदान, नैत्र चिकित्सा शिविर, फूडफोर हंगर, अन्न दान छात्र-छात्राओं के ड्रेस वितरण के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे है।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष लाॅयन भागचन्द सैनी ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना ही मेरा प्रथम लक्ष्य है। अब तक मैं सैनी समाज मे ही सेवा कर रहा था लेकिन अब में सम्पूर्ण जनता की सेवा कर सकूगा।
लाॅयन्स क्लब बौंली के सदस्य एवं भामाशाह लाॅयन सचिव सैनी ने कहा कि लाॅयन्स क्लब त्रिनेत्र सवाई माधोपुर पीड़ित मानव की सेवा में प्रान्त में अपना नाम रोशन करेगा इसमें कोई सन्देह नहीं है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
बैठक में लाॅयन्स क्लब बौंली के पूर्व अध्यक्ष लाॅयन सुरेशचन्द गर्ग, लाॅयन राजेश गोयल, लाॅयन रामस्वरूप मीना, लाॅयन मुकेश मीना, लाॅयन्स क्लब गंगापुर सिटी के केबिनेट सदस्य लाॅयन सुनील अगरबत्ती, लायन गोविन्द गोयल बी.आर.जी.बी. बैंक वाले, लाॅयन्स क्लब लालसोट के अध्यक्ष लाॅयन विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष लाॅयन मनीश खण्डेलवाल, लाॅयन अशोक खण्डेलवाल, लाॅयन अर्पित खण्डेलवाल, गौरव शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !