बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को संपन्न हुई। चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि पहले चरण में बिहार में कुल 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार ये आंकड़ा 6 नवंबर की रात 8:15 बजे तक है।
1,570 प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स की ओर से अभी और आंकड़े दिए जाना बाकी है। आयोग के अनुसार राज्य के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में कुल मतदाताओं की संख्या 3.75 करोड़ से अधिक है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
