Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

वनकर्मियों ने गणेश धाम पर डाला महापड़ाव

रणथम्भौर नेशनल पार्क का मुख्य बन्द होने से पर्यटक हुऐ परेशान

Forest workers Ganesh Dham mahapadav
पुलिस के समान वेतनमान बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर से सवाई माधोपुर में जुटे वनकर्मियों ने मंगलवार को रणथम्भौर नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पर महापड़ाव डाल दिया और गणेश धाम स्थित रणथम्भौर नेशनल पार्क का मुख्य द्वारा बन्द कर दिया। इस दौरान प्रदेश भर से सैंकडों की संख्या में जुटे वनकर्मीयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वनकर्मीयों द्वारा रणथम्भौर का मुख्य द्वारा बन्द करने की सुचना के साथ ही वन महकमें में खलबली मच गई। वन विभाग के आलाधिकारियों द्वारा उच्च अधिकारियों सहित वनमंत्री को मामले से अवगत करवाया गया। सरकार के इशारे पर रणथम्भौर बाघ परियोजना के वन संरक्षक वाई के साहू, उपवन संरक्षक मुकेश सैनी और एसीएफ संजीव शर्मा सरकार के संदेश वाहक बनकर वनकर्मियों के बीच पहुंचे और सरकार से प्राप्त वार्ता पत्र पढ़कर वनकर्मियों को सुनाया। जिसमें सरकार द्वारा आगामी 4 अक्टुबर को वनकर्मियों का एक 11 सदस्यीय दल वार्ता के लिये जयपुर बुलाने का प्रस्ताव था। जिसे महापड़ाव डालकर बैठे वनकर्मियों ने सिरे से नकार दिया। वनकर्मियों का कहना है की सरकार को वार्ता करनें के लिये अपने प्रतिनिधी रणथम्भौर भेजने होगें और वनकर्मीयों के महापड़ाव के बीच रणथम्भौर में ही सरकार से वार्ता की जायेगी। उनका कहना है की सरकार द्वारा वार्ता के नाम पर उन्हे हर बार धोखा दिया गया। मगर इस बार वे सरकार के झासों में नही आयेगें। वनकर्मियों का कहना है की अगर सरकार द्वारा आगामी दो दिनों में उनकी मांगों पर विचार नही किया गया तो प्रदेश भर से जुटे वनकर्मियों द्वारा रणथम्भौर के अन्य प्रवेश द्वारों को भी बन्द कर दिया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वन कर्मियों द्वारा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार बन्द कर देने के कारण पार्क भ्रमण पर जाने वाले पर्यटकों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !