Sunday , 6 September 2026
Breaking News

आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के प्रारूप 12 डी प्रथम चरण 26 मार्च तक भिजवाए

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अनुपस्थित मतदाताओं के प्रारूप 12 डी फॉर्म के प्रथम चरण के आवेदनों 26 मार्च तक जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में भिजवाया जाना है।

 

डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 60 खण्ड (सी) में निर्दिष्ट प्रावधानों के अनुसरण में सरकार से परामर्श कर अहम विचार कर निर्वाचन आयोग समय-समय पर आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों की श्रेणी को अधिसूचित करता है।

 

 

 

 

Form 12D first phase of absentee voters in essential services category should be sent by 26th March in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने बताया कि उक्त सेवाओं से संबंधित पात्र मतदाताओं को पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान करवाने की सुविधा के लिए संबंधित से निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र 12 डी में संबंधित मतदाता वांछित सूचनाओं की प्रविष्ठि सही-सही अंकित करते हुए उनके ईपिक कार्ड की फोटोप्रति आवेदन के साथ संलग्न कर जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद सभागार कक्ष सवाई माधोपुर में 26 मार्च तक भिजवाना सुनिश्चित करना होगा।

 

ताकि उन्हें निर्वाचन विभाग के कलेण्डर के अनुसार/निर्देशानुसार संबंधित पीवीसी पर मताधिकार की सुविधा दी जा सके। संबंधित आवेदनों का डेटा पोस्टल बड्ढी ऐप्प पर इंपोर्ट किया जा रहा है, इस कारण संबंधित को समय पर आवेदन भर कर डाक मत पत्र प्रकोष्ठ में भिजवाना होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !