नई दिल्ली: भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का 77 साल की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने 23 जून को लंदन में आखिरी सांस ली। वह करीब एक दशक से भी अधिक समय से वहां रह रहे थे। दिलीप दोशी ने 32 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा और चार साल के करियर में ही दोशी ने 100 से अधिक विकेट हासिल किए।
उन्होंने अपने करियर में 33 टेस्ट मैच और 15 वन डे मैच खेले। टेस्ट मैच में वह छह बार पांच-पांच विकेट लेने में कामयाब रहे। भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम का 1979 से 1983 के बीच हिस्सा रहे दिलीप दोशी ने अचानक क्रिकेट से दूरी बना ली थी। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज दिलीप दोशी ने अपने करियर पर ‘स्पिन पंच’ नाम से एक आत्मकथा भी लिखी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया