Saturday , 5 September 2026
Breaking News

चार हजार पांच सौ लीटर वाॅश की नष्ट

“चार हजार पांच सौ लीटर वाॅश की नष्ट”

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देश पर आबकारी विभाग एवं प्रशासन द्वारा अवैध व हथकड़ शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बिनोबा बस्ती सवाई माधोपुर एवं ढाणी रामगढ़ थाना चौथ का बरवाड़ा में अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों स्थानों पर कुल 45 सौ लीटर अवैध हथकड़ शराब का वाॅश नष्ट किया।
जिला आबकारी अधिकारी मधुसूदन सैनी ने बताया कि रविवार को सुबह जिला मुख्यालय की विनोबा बस्ती में आबकारी इंस्पेक्टर रमेश मीना के नेतृत्व में कार्रवाई कर पांच सौ लीटर वाॅश नष्ट किया। इसी प्रकार अपरान्ह में आबकारी थाने के लक्ष्मी प्रसाद चौधरी एवं पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढाणी रामगढ़ में चार हजार अवैध हथकड़ शराब की वाॅश नष्ट की तथा 21 भट्टियों को नष्ट किया।

Four thousand five hundred liters of wash was destroyed

“अवैध एवं हथकड़ शराब के खिलाफ अभियान 31 तक”

अवैध व हथकड़ शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने व इसे रोकने के लिए जिले में 16 जनवरी से 31 जनवरी तक जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अभियान में हथकड़ व अवैध शराब के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश आबकारी विभाग, प्रशासन एवं पुलिस
के सभी उपखंड अधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिए है कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब की दुकान संचालित नहीं हो तथा मदिरा के अवैध निर्माण, उत्पादन, परिवहन, संग्रहण व बिक्री पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें। जिले में स्थित मदिरा की दुकानदारों की संयुक्त रूप से जांच कर यह सुनिश्चित करें कि इन दुकानों में अन्य राज्य की मदिरा संग्रहित नहीं हो एवं दुकानों में मदिरा बोतलों से अनुज्ञाधारी द्वारा किसी प्रकार की छेडछाड कर टेंम्परिंग नही की गई है। जिले में हाइवे पर स्थित ढाबों आदि के आसपास नियमित जांच करने, जिले में अवैध मदिरा बनाने वाले चिन्हित गांवो में संयुक्त रूप से कार्रवाई करने, जिले की एमपी से लगती सीमा पर विशेष निरोधात्मक उपाय करने, मुखबिर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !