Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जयपुर में बैठकर वरिष्ठ अमरीकी नागरिकों से ठगी, 4 फर्जी कॉल सेंटरों से 40 लड़के-लड़की गिरफ्तार

राजस्थान इंटेलिजेंस की सूचना पर जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 फर्जी कॉल सेंटर से 40 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये युवक-युवतियां अमेरिका में बैठे सीनियर सिटीजन की बैंकिंग जानकारी लेकर उनसे ठगी करते थे। ये सभी लोग जयपुर के अलग-अलग इलाकों से कॉल सेंटर को चला रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ के आधार पर सभी की जानकारी और ठगी के रकम का इनपुट जुटा रही है। मामला जयपुर शहर के रामनगरिरया, करणी विहार, भांकरोटा और चित्रकूट थाना क्षेत्र का है। इसको लेकर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने बुधवार देर रात 12 बजे 4 सेंटर पर दबिश दी थी। पुलिस को बड़ी संख्या में यहां से लैपटाॅप और डोंगल समेत अन्य सामान मिले हैं।

 

जयपुर से अमेरिका कॉल जाने लगे तो आए रडार पर

 

एडीजी इंटेलीजेंस एस.सिंगाथिर ने बताया कि पिछले कुछ माह से इंटेलिजेंस के पास सूचना मिल रही थी कि जयपुर से रात को कुछ इलाकों से इंटरनेट और सामान्य कॉल अमेरिका जा रही हैं। इस पर कॉल को ट्रेस कर लोकेशन देखी गई। तो पता चला कि इन जगहों पर कॉल सेंटर चलते हैं। इन कॉल सेंटर के फोन कॉल्स की डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि ये अमेरिका में बैठे बुजुर्गों को फोन कर उनके साथ बैंकिंग फ्रॉड करते थे। सामने आया कि ये लोग अमेरिका के सीनियर सिटीजन को निशाना बनाते थे।

 

Fraud with senior American citizens while sitting in Jaipur

 

इनकम टैक्स और कार्ड ब्लॉक का डर दिखाते थे

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये सभी युवक-युवतियां अमेरिका के सीनियर सिटीजन को इनकम टैक्स और कार्ड ब्लॉक समेत अन्य बैंकिंग फैसिलिटी के नाम का धोखा देते थे। इसके लिए इनसे बैंक डिटेल की जानकारी जुटाते और फिर मौका देख अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कर देते थे। ठगी के लिए उन्हीं युवक-युवतियों का सिलेक्शन किया जाता था जो अमेरिकन इंग्लिश बोलते थे।

 

इन कॉल सेंटर पर हुई कार्रवाई

 

अंकित सैनी निवासी मनोवसर निवासी किरणी विहार थाना के अमलताश अपार्टमेंट में कॉल सेंटर चला रहा था। यहां से 7 कर्मचारियों के से 7 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 6 हैडफोन, 1 मोडेम एवं अन्य सामान जब्त किया गया है।

लेखसिंह राजपुरोहित निर्माण नगर निवासी कमला नेहरू नगर भांकरोटा में सेंटर चला रहा था। यहां 10 कर्मचारियों के साथ 7 कम्प्यूटर, 9 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 14 हैडफोन, 1 मोडेम समेत अन्या सामान।

मोहित सैनी परबतसर नागौर निवासी, चित्रकूट में से सेंटर चला रहा था।। यहां से 9 कर्मचारियों के साथ 7 लैपटॉप, 8 मोबाइल, 1 मोडेम मिला है।

वैभव जगतपुरा निवासी रामनगरिया में सेंटर चला रहा था। यहां से 14 कर्मचारी काम करते मिले। सेंटर से 9 लैपटॉप, 11 मोबाइल, 9 हैडफोन, 5 मोडेम एवं अन्य सहायक सामग्री जब्त की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !