मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिव रहे गौरव गोयल की प्रतिभा का राज्य सरकार ने बेहतर इस्तेमाल करने के लिए इन्हें राज्यपाल का सचिव बनाया गया है। देर रात को जारी हुई सूची में गोयल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए इन्हें राज्यपाल का सचिव बनाया गया है। सरकार बदलने के साथ ही प्रशासनिक ढांचे में हुए परिवर्तन के अंतर्गत गोयल को प्रशासनिक सुधार जैसे बेकार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कुछ ही दिनों बाद अब ये राज्यपाल के सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले सुबीर कुमार इस पद को संभाल रहे थे।
पहले आलोक गुप्ता को भी राज्यपाल का सचिव लगाया गया था, लेकिन बाद में आदेश निरस्त हो गया। गौरव गोयल एक काबिल, ईमानदार और त्वरित निर्णय लेने अधिकारियों में शुमार है। ज्ञात हुआ है कि 8 फरवरी के बाद आईएएस और आईपीएस के व्यापक तबादले होंगे। सबसे ज्यादा वित्त विभाग में बदलाव होने की संभावना है। इसके अलावा जिन अधिकारियों के पास अतिरिक्त चार्ज है, उसे किसी दूसरे अधिकारी को सौंपा जा सकता है। मुख्य सचिव भी अपना भार कम कर सकते है।