Sunday , 6 September 2026
Breaking News

गौरव मीना का सपना पूरा करेंगे युवा आईएएस गौरव बुडानिया

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला परिषद में नरेगा शाखा में चतुर्थ कर्मी संविदा कार्मिक मनराज मीणा के पुत्र गौरव मीना के लिए जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया ने कुछ ऐसा कर दिखाया की गौरव मीना के परिवार में खुशियों के पंख लग गए। कार्मिक मनराज मीणा के पुत्र गौरव ने हाल ही सेकेंडरी परीक्षा में 96% हासिल कर अपने आप को “गुदरी का लाल” साबित किया है। गौरव का सपना डॉक्टर बनना है, लेकिन इस सपने में उसके पिता की गरीबी आड़े आ रही है।

 

Gaurav Meena's dream will be fulfilled by young IAS Gaurav Budania

 

 

कहते हैं जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है। ऐसा ही कुछ मनराज के लिए जिला परिषद सवाई माधोपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं युवा आईएएस गौरव बुडानिया बनकर आए हैं। मनराज ने जब अपनी पीड़ा जिला कलक्टर शुभम चौधरी और बुडानिया को बताई तो बुडानिया ने तत्काल सीकर स्थित ख्यातनाम CLC कोचिंग कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्रवण चौधरी से बातचीत की और छात्र गौरव मीना के एमबीबीएस चयन होने तक सम्पूर्ण शिक्षा नि:शुल्क करने का प्रस्ताव रखा तो संस्था के निदेशक श्रवण चौधरी ने उसे स्वीकार करते हुए तत्काल गौरव मीना की नीट कोचिंग की सम्पूर्ण फीस माफ कर दी।

 

 

 

 

गौरतलब है कि युवा आईएएस गौरव बुडानिया ने जिला कलक्टर शुभम चौधरी के निर्देशन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बोल माधोपुर कार्यक्रम की शुरुआत की है। बुड़ानिया कहते है कि भगवान ने खुद कहा है, गरीबों का ख्याल रखना खास तौर पर समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का, इसलिए जब भी कोई जरूरत मंद मदद के लिए तुम्हारे पास आए और अगर तुम उनकी मदद करो, तो भगवान खुश होंगे। युवा आईएएस गौरव बुडानिया की इस अभिनव पहल से इस मानव सेवा की सभी कार्मिक अधिकारी एवं अन्य नागरिक भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही गौरव बुडानिया के ऐसे आदर्श को स्वयं में भी अंगीकार करने का आग्रह भी कर रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !