Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जीएनएम एवं एएनएम को दिया सांस कार्यक्रम का प्रशिक्षण

चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित सांस कार्यक्रम के अंतर्गत आज गुरूवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना की अध्यक्षता में किया गया। सांस कार्यक्रम का प्रशिक्षण डॉ. हेमलता मीना एवं डॉ. भारतेंदु मंगल द्वारा दिया गया।

 

प्रशिक्षण जीएनएम एवं एएनएम को दिया गया। प्रशिक्षकों ने सभी को बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को निमोनिया से बचाना है। यह एक गंभीर बीमारी है। देश में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है।

 

Gave training of breath program to GNM and ANM in sawai madhopur

 

इसलिए घरेलू उपचार में समय नहीं गवायां जाना चाहिए। निमोनिया के लक्षण दिखाई देने पर बच्चे को तुरंत नजदीकी राजकीय चिकित्सा केंद्र पर लेकर जाना चाहिए और चिकित्सक से उपचार करवाया जाना चाहिए। बच्चे को तेजी से जुकाम व बुखार बढ़ने, तेजी से सांस चलने, सांस लेने में परेशानी होने, सांस लेते समय पसलियां चलना, छाती का धसना या तेज बुखार होना निमोनिया के लक्षण हैं।

 

सभी को बच्चों में निमोनिया के लक्षण पहचानने साथ ही लक्षण होने पर बच्चे को किस प्रकार का उपचार दिया जाना है संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही सभी को सांस स्किल लैब में भी डमी प्रशिक्षण दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !