गायत्री परिवार सवाई माधोपुर द्वारा मानव की उज्जवल भविष्य की कामना के लिए शान्तिकुंज के शताव्दी वर्ष के कार्यक्रम की श्रृंखला में घर-घर देवस्थापना का क्रम चल रहा है। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता व टोली नायक हरिमोहन शर्मा व नृसिंहलाल नामा ने जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री मंत्र हमे सदज्ञान की ओर, सदभाव की ओर, सत्प्रवृति की ओर व सत्पथ की ओर लेकर चलने को प्रेरित करता है। घर-घर देवस्थापना और नियमित गायत्री मंत्र के जप से लोगों की बौद्धिक चेतना का विकास होगा, देव शक्तियां सुख शान्ति व समृद्धि प्रदान करेगी।
इसी क्रम में गायत्री परिवार सवाई माधोपुर की टोली द्वारा इसी संकल्प व दिव्य चेतना के साथ प्रेम मन्दिर कॉलोनी, बाल मन्दिर कॉलोनी व बजरियां में देवस्थापन एवं गंगाजल पूजन के कर्मकाण्ड, मंत्र उदबोद्धन से गुरु आव्हान और गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ सर्वदेवों का आव्हान किया व स्थापित देवस्थापना के चित्र मे प्राण आव्हान कीे क्रिया संपन्न की व हाथ में अक्षत पुष्प देकर एक साथ महाकाल गायत्री महाशक्ति का मंत्र बोलकर आव्हान किया व सभी लोगों ने नमोस्त्वन्ताय मंत्र बोलते हुए देव स्थापना चित्र पर अक्षत पुष्प्प समर्पित किए। पुनः अक्षत पुष्प लेकर देवस्थापना संकल्प दोहराये व पूजा वेदी पर समर्पित कर दिए। सहायक टोली नायक घनश्याम गुप्ता ने देव परिवार के पत्रक भरे। देव स्थापना कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुरारी लाल डूंगरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा इनमें भी अपने घर में देवस्थापना करवाई व देव शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।