Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बारिश से पहले नौतपा में 15 दिन बरसेगी आसमान से आग

सवाई माधोपुर: प्रतिवर्ष ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ माह में नौतपा प्रारंभ होता है। इस साल नौतपा 25 मई से शुरू हो चुका है और 8 जून को समाप्त होगा। इन 15 दिनों की इस अवधि में धरती का तापमान सबसे अधिक होगा। इन 15 दिनों में प्रचंड गर्मी पडे़गी और आसमान से आग बरसेगी। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 25 मई, दोपहर 03:15 हुआ जो 8 जून, प्रातः 1:04 बजे के बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे। सूर्य 5 दिन के लिए रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने लगता है। इन पंद्रह दिनों के पहले के 9 दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है।

News Nautapa Sawai Madhopur 27 May 2025

 

 

नौतपा की अवधि में सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर प्रभाव डालती है। इससे प्रचंड गर्मी होती है, जो समुद्र के पानी का वाष्पीकरण तेजी करके बादलों का निर्माण करती है। इससे मानसून में अच्छी बारिश होने की सम्भावना बनती है। लेकिन यदि समुद्री क्षेत्रों में नौतपे की अवधि में ही बारिश हो गई तो वाष्पीकरण की यह प्रक्रिया रुक जाती है और बादल कम बन पाते है। इसीलिए अतिआवश्यक है कि नौतपा का अच्छे से तपे।

 

 

 

यदि इन नौ दिनों की अवधि में बारिश हो जाती है, तो उसे अच्छा नहीं माना जाता है और इसे नौतपा का गलना कहा जाता है। यदि नौतपा गल जाता है तो अच्छे मॉनसून की आशा नहीं की जा सकती है। इसलिए कहते हैं कि नौतपा में जितनी भीषण गर्मी पड़ती है उतनी ही अच्छी बारिश का संकेत होता है। नौतपा की अवधि में किसी भी स्थिति में बिना कुछ खाए पिए घर से न निकलें। खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा अवश्य लगाएं।

 

 

 

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं प्याज खाएं और साथ में भी रखें मौसमी फल, फलों का रस, दही, मट्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी और आम का पना पिएं। सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे। इसके अतिरिक्त समय-समय पर आवश्यकता के अनुसार ग्लुकोज का सेवन करते रहें और अपनी ऊर्जा का उपयोग अनावश्यक न करें।नौतपा के दौरान गर्मी से बचने और भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए विभिन्न धार्मिक कार्य किये जाते हैं। जिनमें सूर्य को अर्घ्य देना, ठंडी चीजें दान करना, भगवान कृष्ण की पूजा करना, शिवलिंग पर जल चढ़ाना, और लोगों को मीठा खिलाना जैसे काम किए जा सकते हैं। इसके अलावा, मेंहदी लगाना और सूती वस्त्र दान करना भी लाभकारी होता है। ये सभी उपाय गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ पुण्य भी दिलाते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !