Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अरब सागर में डूबे जहाज से हुआ तेल रिसाव आया नियंत्रण में

केरल: कोच्चि तट के पास डूबे लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज एमएससी ईएलएसए-3 के डूबने से फैले तेल को अब नियंत्रण में कर लिया गया है। इसकी जानकारी भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने दी है। आईसीजी कोच्चि के प्रवक्ता कमांडर अतुल पिल्लई ने बीबीसी हिंदी को बताया कि आईसीजी ने यह सुनिश्चित किया है कि तेल का रिसाव केरल के तटों तक न पहुंचे। अब यह केवल कुछ जगहों पर ही दिखाई दे रहा है। जब यह कंटेनर जहाज दो दिन पहले डूबना शुरू हुआ, तो आईसीजी ने एक डॉर्नियर एयरक्राफ़्ट और अपने तीन जहाजों को तेल साफ करने के लिए भेजा।

Oil spill from sunken ship in Arabian Sea brought under control

शाम तक तेल का फैलाव 1.5 नॉटिकल मील से बढ़कर 2.2 नॉटिकल मील तक हो गया था। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र के निदेशक डॉ. बालकृष्णन नायर ने बीबीसी हिंदी को बताया कि तेल का फैलाव अब कम हो गया है और इसके निशान दक्षिण-पूर्व दिशा में जा रहे हैं। जब समुद्र में लहरें तेज होती हैं, तो तेल जल्दी बिखर जाता है। ऐसी स्थिति में यह तटीय इलाकों तक नहीं पहुंचेगा। हालांकि, समुद्र में तैरते हुए कंटेनरों की समस्या अभी भी बनी हुई है।

लगभग 35 कंटेनर किनारे तक आ चुके हैं, जिनमें से कुछ खुले भी पाए गए हैं। डॉ. नायर कहते हैं कि कुछ कंटेनर कोल्लम और तिरुवनंतपुरम तक पहुंच चुके हैं। एक कंटेनर में कुछ सफेद बैग पाए गए। लेकिन अभी तक वे कंटेनर नहीं मिले हैं जिनमें कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक रसायन थे। इस जहाज पर कुल 643 कंटेनर थे, जिनमें से 73 खाली थे। इनमें से 13 कंटेनरों में कैल्शियम कार्बाइड था, जो एक ऐसा रसायन है जो एसिटिलीन गैस छोड़ता है।

इसके अलावा जहाज में 84.44 मीट्रिक टन डीजल और 367.1 मीट्रिक टन फर्नेस ऑयल भी था। केरल सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे माइक से घोषणा करवाएं कि लोग समुद्र से बहकर आए किसी भी सामान के पास न जाएं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जिला कलेक्टरों को यह बताया जाएगा कि समुद्र से बहकर आई वस्तुओं को कैसे संभालना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !