इसराइल: इसराइली मीडिया के अनुसार हमास ने सात इसराइली बं*धकों को गजा में रेड क्रॉस के अधिकारियों को सौंप दिया है।इसराइली सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रेड क्रॉस को सात इसराइली बं*धक सौंप दिए गए हैं। रेड क्रॉस उन्हें लेकर आ रहा है।हमास ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि उसने सात इसराइली बं*धक रेड क्रॉस को सौंप दिए हैं।
इससे पहले जानकारी आई थी कि बं*धकों को वापस लाने के लिए रेड क्रॉस के अधिकारी गए हुए हैं। उत्तरी गजा पट्टी से बंध*कों को इसराइल लाने का काम रेड क्रॉस के अधिकारियों को सौंपा गया है। यहां इन बं*धकों को इसराइल की ओर से एक किट दी जाएगी, जिसमें इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू का लिखा पत्र और लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैबलेट और कपड़े होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
