Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक हुई आयोजित

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख विनीता मीना की अध्यक्षता एवं जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह के सानिध्य, विधायक बामनवास इंद्रा मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार की उपस्थिति में जिला परिषद सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिला परिषद के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव, उठाए गए मुद्दों तथा लोगों की समस्याओं से जुडे प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए।

General council meeting district council organized sawai madhopur
साधारण सभा की बैठक में जिला परिषद के सदस्यों ने जिले में खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता रहे तथा किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पडे। इसके लिए किए गए उपायों एवं प्रबंधों की जानकारी मांगी। कृषि विभाग के उप निदेशक ने खाद की उपलब्धता एवं मांग के अनुसार समुचित आपूर्ति का भरोसा दिलाया। इसी प्रकार खाद की दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा किए जाने तथा नियमित मोनिटरिंग के निर्देश कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं सीएचसीए पीएचसी में चिकित्सा कार्मिकों के रिक्त पद भरने एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में अपनी बात रखी। चिकित्सा विभाग के सीएमएचओ ने सदस्यों के सवालों के जवाब दिए। छाण गांव में फैल रही बीमारी एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर ने सभी पंचायतों को सफाई की व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। मच्छर रोधी गतिविधियों के लिए एमएलओ छिडकाव, एंटी लार्वा गतिविधियां एवं फोगिंग के संबंध में भी निर्देश दिए गए। इसी प्रकार शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्टाफिंग पैटर्न का अनुमोदन नहीं होने पर नाराजगी जताई तथा कलेक्टर ने इसे शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। गंगापुर में पेयजल की समस्या के संबंध में कलेक्टर डॉ. सिंह ने पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को तुरंत कार्यवाही करने तथा आवश्यकतानुसार टैंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था के निर्देश दिए। वाटरशेड के सहायक अभियंता को बौंली मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करने के निर्देश भी दिए गए। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने खराब सडकों के संबंध में 30 नवंबर तक सभी सड़कों के पेचवर्क के कार्य करवाने तथा जिले में कुल 750 किमी सडक के पेचवर्क कार्य करवाने शीघ्र शुरू करने की बात कही। बहतेड के लाइनमेन की शिकायत के संबंध में कलेक्टर ने अधिशासी अभियंता को पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराने एवं कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार फसलों के खराबे के संबंध में गिरदावरी पूरी किए जाने तथा फसल बीमा के संबंध में भी कलेक्टर डॉ. सिंह ने सदन में जानकारी रखी। बैठक में पशुपालन, बिजली निगम, पंचायत राज सहित अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों एवं सदस्यों के सवालों के जवाब भी अधिकारियों द्वारा दिए गए। बैठक में यूआईटी से जुडे गांवों में पट्टों के संबंध में भी यूआईटी सचिव ने जानकारी दी। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ.सिंह ने अधिकारियों से कहा कि जन प्रतिनिधियों के प्रस्तावों एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का समाधान करें तथा इसकी सूचना जिला परिषद सदस्यों को भी दी जाए। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !