Thursday , 23 April 2026
Breaking News

भगवान और गुरू में कभी भेदभाव नहीं करना चाहिए – सुकुमालनंदी

दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी आलनपुर में चातुर्मास कर रहे समताशिरोमणि, अध्यात्मयोगी, बालयति, प्रवचन केसरी-आचार्य सुकुमालनंदीजी ने प्रवचन के दौरान श्रावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति श्रृद्धावान, विवेकवान, क्रियावान होता है, गुरु के प्रति श्रद्धा रखता है और जिनवाणी के मार्ग पर चलता है वही सच्चा श्रावक होता है। वही सच्च गृहस्ती होता है।
God God never discriminate
आचार्य ने कहा कि प्रत्येक श्रावक को अपने साथ-साथ परोपकार की भावना के साथ दूसरों के उत्थान के बारे में भी सोचना चाहिए। यदि हम दूसरों की सेवा करेगें तो हमारे भावों में भी विशुद्धता बढ़ेगी। भगवान और गुरु में कभी भी भेदभाव नहीं करना चाहिए और सब को सभी भगवान और सभी गुरुओं के प्रति समभाव रखना चाहिए और उनकी अंतरंग भक्ति करनी चाहिए। व्यक्ति की जिन्दगी का कोई भरोसा नहीं है यहाँ पर हर श्वांस में धोखा ही धोखा है। समय रहते श्रावक धर्म अपनाते हुए जिन्दगी को सार्थक कर अपनी आत्मा का कल्याण कर लेना चाहिए। धर्मसभा के मंच पर मुनि सुनयनंदी एवं ऐलक सुलोकनंदी भी विराजमान थे।
वर्षायोग समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि धर्मसभा का शुभारम्भ चेतन शाह, सुरेश शाह अहमदाबाद, ऋषि जैन पांडिचेरी वालों ने किया। विजयनगर के कांति शाह एवं हैदराबाद की निर्मला गंगवाल ने मंगलाचरण के रुप में भजन की शानदार प्रस्तुति दी। मुकेश पल्लीवाल एवं दीपक कासलीवाल ने अहमदाबाद, विजयनगर, पांडिचेरी, भोपाल, शिवाड़ से आये श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर एवं पगड़ी पहनाकर भाव-भीना स्वागत करते हुए धर्मसभा के मंच का प्रभावी संचालन किया। साथ ही आचार्य ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर स्थानीय एवं दूर-दराज के श्रावकगणों ने काफी संख्या में मौजूद रहकर धर्म लाभ लिया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !