Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

25 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा सुशासन दिवस

जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

 जयपुर:- राजस्थान में उत्तरदायी, पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन के लिए सुशासन विचारों से अवगत करवाने के उद्देश्य से 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जिला मुख्यालय, नगर निकायों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

प्रदेश में सुशासन की राह प्रशस्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिको को सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही दिनांक 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक स्वच्छता सप्ताह आयोजित किया जाएगा।

 

 

Good Governance Day will be celebrated on the occasion of former prime minister atal bihari vajpayee birth anniversary in rajasthan on 25th December.

 

 

इस अवसर पर जिला मुख्यालयों पर 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक लंबित जन अभियोग परिवादों का अधिकतम निस्तारण किया जाएगा तथा अटल विचार संगोष्टी एवं अटल कविता का पठन किया जाएगा। पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्रों पर अटल विचार संगोष्टी, अटल कविता एवं अटल निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

 

 

 उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वर्ष 2014 से भारत सरकार द्वारा 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !