Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सरकार ने कपास पर आयात शुल्क की छूट दिसंबर तक बढ़ाई, किसान संगठनों ने किया वि*रोध

नई दिल्ली: कपास पर आयात शुल्क की छूट को भारत सरकार ने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तक कर दिया है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि 19 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक कपास पर आयात शुल्क से छूट दी गई थी। अब इसे 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने ट्रंप के दबाव में कपास पर लगने वाली 11 फीसदी ड्यूटी हटा दी है।

Government extended the exemption of import duty on cotton till December

अब अमेरिका से आने वाली कपास पर कोई ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। किसान संगठनों ने भी वि*रोध जताया है और सरकार से इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने तीन दिन पहले एक बयान जारी कहा था कि आयात शुल्क हटाने से पहले से ही संकट से जूझ रहे कपास उत्पादक किसान और आर्थिक संकट में फंस जाएंगे। बयान के अनुसार अमेरिका में कपास पर लगभग 12% सब्सिडी दी जाती है, जबकि भारत में यह केवल 2.37% है। यही भारी असमानता अमेरिका के किसानों को विकासशील देशों के कपास उत्पादकों पर बढ़त देती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !