Saturday , 5 September 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड में चलेगा “हरित बरवाड़ा” अभियान

उपजिला कलेक्टर चौथ का बरवाड़ा राहुल सैनी ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड में आगामी मानसून को देखते हुए सामाजिक वानिकी के सहयोग से हरित बरवाड़ा अभियान चलाया जाना है। इस हेतु उपजिला कलेक्टर चौथ का बरवाड़ा ने विकास अधिकारी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा को को निर्देशित किया कि नियमानुसार ग्राम सभा का आयोजन कर मानसून की प्रथम बारिश से पूर्व प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी आमजन के सहयोग से वृक्षारोपण हेतु जगह चिन्हित करें, जिससे सामाजिक वानिकी के सहयोग से छायादार वृक्ष लगाये जा सके। इस हेतु आमजन से सहायोग प्राप्त हो सके इसके लिये इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जा सके।

Green Barwada campaign run Barwada subdivision
उपखण्ड क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा की 4 मुख्य बड़ी ग्राम पंचायतों (चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, भगवतगढ़ एवं शिवाड़) में, जहां जनसंख्या घनत्व अधिक है, वहां 100 वृक्ष लगाने हेतु एवं शेष ग्राम पंचायतों में 50 वृक्ष लगाने हेतु स्थान चिन्हित करें। ताकि मानसून पूर्व उपखण्ड क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा में लगभग एक हजार छायादार वृक्ष लगाये जा सकें एवं हरित बरवाड़ा अभियान को सफल बनाया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !