Sunday , 6 September 2026
Breaking News

वजीरपुर तहसील कार्यालय में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

वजीरपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार मगनलाल जैन एवं कुशलगढ़ क्लब द्वारा गर्मियों के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ पक्षियों को बचाओ अभियान का शुभारंभ तहसीलदार मगनलाल जैन व कुशलगढ़ क्लब के मेंबर लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा किया गया।

Hanging Water pot Wazirpur Tehsil GangapurCity Sawai Madhopur Save Birds

इस मौके पर लक्ष्मीकांत शर्मा व तहसीलदार मगनलाल जैन ने कहा कि गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इसी प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता जुल्फिकार अली भुट्टो एवं अग्रवाल समाज के जिला उपाध्यक्ष सीताराम ने कहा कि मनुष्य तो बोल सकता है, पक्षी बोल नहीं सकते। ऐसे में पक्षियों के लिए ऐसे कार्य हाते रहना चाहिए और मनुष्य को पुण्य कमाते रहना चाहिए। इस दौरान कुशलगढ़ क्लब के मेंबर पवन शर्मा एवं फिरोज खान ने बताया कि पूरे जिले में 251 परिंडे कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए जाएंगे और इनमें प्रतिदिन पानी डालने की जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश चंद गुप्ता, मकसूद अहमद, विजय शर्मा, रूप सिंह गुर्जर, हलीम खान, पवन शर्मा, दारा सिंह गुर्जर, सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !