Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मंगलवार को सभी सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालय बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि यह आदेश आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा। बीएमसी ने मुंबई के सभी निजी संस्थानों से अपील की है कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश का “रेड अलर्ट” जारी किया है।

Heavy rains in Mumbai bring life to a standstill, schools, colleges and government offices closed

विभाग ने अधिक से अत्यधिक बारिश के साथ 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई में 186.43 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगर में 208.78 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगर में 238.19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार चार दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह 9.16 बजे आए हाई टाइड में 3.75 मीटर ऊंची लहर थी और रात 8.53 बजे 3.14 मीटर तक ऊंची लहर आने की आशंका है।

पीटीआई के अनुसार कई इलाकों में पानी भरने से यातायात और रेल सेवाओं पर असर पड़ा है। रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया है। शहर के लोगों ने दादर, माटुंगा, परेल और सायन के निचले इलाकों में रेलवे पटरियों पर जलभराव की शिकायत की है। हिंदमाता, अंधेरी सबवे और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, मुंबई-गुजरात हाईवे और ईस्टर्न फ्रीवे के कुछ हिस्सों में भी जलभराव की सूचना है। अत्यधिक बारिश के कारण मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर अम्बिवली और शहाड स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग प्रणाली में सुबह के समय तकनीकी खराबी हुई।

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह आठ बजे तक मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेनें औसतन 10 मिनट और हार्बर लाइन पर पांच मिनट देरी से चल रही थीं। पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि खराब विज़िबिलिटी के कारण उनकी उपनगरीय सेवाएं थोड़ी देरी से चल रही थीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !