Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एयर स्ट्राइक के बाद हाई-अलर्ट, जोधपुर एयरपोर्ट 10 मई तक बंद

जोधपुर: भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जोधपुर जिला भी हाई अलर्ट पर है। जोधपुर एयरपोर्ट से फिलहाल सभी उड़ान रद्द कर दी गई है। 10 मई तक जोधपुर से यात्री विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है। आज बुधवार की 9 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। यह स्थिति आगामी आदेश पर आधारित रहेगी।

 

High alert after air strike, Jodhpur airport closed till May 10

 

 

वहीं, जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार बुधवार दोपहर सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर निकले हैं। जोधपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने बताया कि आज की सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है। यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दी गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की मदद के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाई की गई है, जो अनजाने में यहां पहुंचने वाले यात्रियों की मदद करेगी।

 

 

 

आसमान में गूंजी फाइटर जेट्स की आवाज:

जोधपुर के आसमान में देर रात तक फाइटर जेट्स की आवाज गूंजती रही। जोधपुरवासियों में भी इसको लेकर शुरुआत में कौतूहल रहा, कि आखिर मॉक ड्रिल से पहले जोधपुर में फाइटर जेट्स की आवाजाही अचानक कैसे बढ़ी है। हालांकि, बाद में लोगों को पता चल गया कि भारत ने पाकिस्तान में आतं*कवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इसे लेकर देर रात तक लोग सोशल मीडिया पर पल-पल की चर्चा शेयर करते नजर आए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !