हांगकांग: हांगकांग के एक रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग में कम से कम 94 लोगों की मौ*त हो गई है और 76 लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि अब भी करीब 300 लोग लापता हैं। यह आग बुधवार को ताई पो जिले की आठ में से सात इमारतों में फैल गई थी। हांगकांग के नेता का कहना है कि आग अब नियंत्रण में है।
सुरक्षा खामियों को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक निवासी का कहना है कि यह हा*दसा रोका जा सकता था। अभी तक यह साफ नहीं है कि आग जिस समय लगी उस समय उस कॉम्प्लेक्स में कितने लोग मौजूद थे. हालिया आंकड़ों के अनुसार इस कॉम्प्लेक्स में करीब 4,600 लोग रहते हैं। इमारत में आग कैसे लगी इसे लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इमारत के बाहर इस्तेमाल की गई सामग्री फायरप्रूफ नहीं थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
