कोटा: कोटा (Kota) जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। चोरी की इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। लेकिन आज एक अनोखी चोरी देखने को मिली है। जहां पर चोर एक मकान (House) से गेट (Gate) ही चुरा कर ले गए। यह मामला है कोटा जिले के दादाबाड़ी इलाके का। जहां चोरों ने एक मकान के बाहर बाइक रोकी, जिसमें एक चोर गाड़ी पर ही बैठा रहा जबकि दूसरा उतरा और दरवाजा खोल और लेकर चलता बना।
इस घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दरअसल यह वारदात दादाबाड़ी क्षेत्र में सब्जीमंडी के पास मेन रोड के पीछे रहने वाले नरेश शर्मा के मकान पर हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस वक्त यह चोरी कि घटना हुई उस वक्त परिवार के लोग भी घर में अंदर ही थे। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को आसानी से मकान के दरवाजे को चुराकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

पीड़ित नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के समय सभी परिवार के लोग घर पर थे। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक आए। जिसमें से एक युवक बाइक स्टार्ट करके बैठा रहा और दूसरा उतरकर आया और मकान के दरवाजे को देखा। इसके कुछ देर बाद ही वह दरवाजा खोलकर लाया और बाइक पर बैठ कर चलता बना। इसके बाद दोनों ही फरार हो गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित नरेश ने दादाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया