Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले के 2 स्कूलों में टेबल, बैंच, वाटर कूलर, फिल्टर तथा पंखों का किया वितरण

एचपीसीएल सीएसआर योजना के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले की दो सरकारी स्कूलों में 127 टेबल, बैंच, वाटर कूलर, फिल्टर तथा पंखों का किया वितरण।

HPCL Distributed of tables, bands, water coolers, filters and wings in 2 district schools Sawai Madhopur Rajasthan
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्पोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर योजना के अंतर्गत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जीनापुर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा सवाई माधोपुर में राजेश कुमार सिन्हा मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक कोटा के द्वारा बच्चों के बैठने के लिए 127 टेबल, बैंच, 22 ग्रीन बोर्ड तथा अध्यापकों के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था की गई। इस दौरान राजेश कुमार सिन्हा ने एचपीसीएल द्वारा समाज के उत्थान के लिए की जा रही विभिन्न सीएसआर गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी से आग्रह किया कि साफ-सफाई को हम अपनी संस्कृति में आत्मसात कर लें, इसे सही ढंग से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मदद होगी। उन्होंने कहा कि एचपीसीएल कोटा क्षेत्रीय कार्यालय स्वच्छ भारत अभियान के प्रति प्रतिबद्ध है। इस योजना के तहत कई निर्माण विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है। इस अवसर पर एचपीसीएल सवाई माधोपुर से अनुराग अग्रवाल, विनायक पेट्रोल पंप के संचालक केशव कुमार, विद्यालय के अध्यापक एवं सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !