Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कचीदा माता के निर्माण से छेड़छाड़ किया तो होगा बड़ा आंदोलन – भवानी सिंह मीना

रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन 5 कुंडेरा वन रेंज में स्थित कचीदा माता मंदिर पर वन विभाग द्वारा अतिक्रमण बताकर कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं, जिस पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए नाराजगी जाहिर की है और इस संबंध में एसीएफ वन विभाग को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही को रोकने की मांग की है। पार्षद नीरज मीना ने बताया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा के नेतृत्व में आज शनिवार को इस संबंध में वन रेंज के आसपास स्थित 25 गांवों की एक संयुक्त बैठक उलियाना गांव में आयोजित हुई, जिसमें वन विभाग द्वारा कचीदा माता मंदिर के क्षेत्र को अतिक्रमण बताकर कार्यवाही किए जाने को गलत बताया गया।

 

इस दौरान भवानी सिंह मीना ने कहा कि पूर्वजों की परंपरा के आधार पर रणथंभौर वन क्षेत्र के कचीदा क्षेत्र में स्थापित कचीदा माता मंदिर लगभग 25 गांवों के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां पर सैकड़ों भक्त रोजाना माता के दर्शनों के लिए आते हैं। शुक्रवार को कार्यालय उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक प्रथम रणथंभौर बाघ परियोजना द्वारा क्षेत्रीय वन अधिकारी कुंडेरा को कचीदा माता स्थान को अतिक्रमण मानते हुए हटाने के आदेश जारी किए हैं। कचीदा माता मंदिर पर लगाए गए टीनशेड यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छाया के हिसाब से लगाए गए हैं, जिन्हें विभाग गलत बता रहा है।

 

If the construction of Kachida Mata is tampered with, there will be a big movement - Bhawani Singh Meena

 

भवानी सिंह ने कहा कि यह आदेश पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है क्योंकि वर्षों से 25 गांवों के इस परंपरागत आस्था केन्द्र पर कभी भी अतिक्रमण नहीं बताया गया। विभाग द्वारा ऐसा बेतुका आदेश निकालकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। यदि वन विभाग ने अतिक्रमण के नाम पर यहां कोई भी कार्यवाही की तो विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल मीणा ने कहा कि वन विभाग की यह कार्यवाही लोगों की आस्था पर चोट है।

 

धार्मिक स्थल को अतिक्रमण मानने के विरोध में सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र शर्मा शेरपुर, चेतराम मीना शेरपुर, घनश्याम मीना उलियाना, जेपी मीना रांवल, हेमू पंडित कुंडेरा , राजेश गुर्जर उलियाना, बाबूलाल मीना सरपंच कुंडेरा, घमंडी मीना सरपंच ओलवाड़ा, आकाश शर्मा, महावीर चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !