Monday , 7 September 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर ने ठंडे पानी के साथ मिल्क रोज शरबत पिलाकर की जलसेवा

“हमारा पैगाम भाईचारे के नाम” थीम पर काम करने वाले “वतन फाउंडेशन” द्वारा “मिशन प्यास का अहसास” के अंतर्गत चलाई जा रही जल सेवा इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर जिला कार्यकारिणी की ओर से ठंडे पानी के साथ साथ मिल्क रोज एवं मीठा शीतल शरबत पिलाकर रेलवे यात्रियों एवं गणेश मंदिर श्रद्धालुओं की जल सेवा की गई।

 

फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि वतन फाउंडेशन के “मिशन प्यास का एहसास” के तहत बुधवार को यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही जल सेवा के अंतर्गत जिला पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के सदस्यों के साथ वतन फाउंडेशन सदस्यों ने मिलकर शीतल पेय जल एवं मीठा शरबत की सेवा की गई। पत्रकारों की सेवा के लिए फाउंडेशन के हुसैन आर्मी और मोइन खान द्वारा आईएफडब्ल्यूजे पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

IFWJ Sawai Madhopur water service by drinking milk rose syrup with cold water in sawai madhopur

 

वहीं आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने फाउंडेशन अध्यक्ष हुसैन आर्मी प्रवक्ता मोइन खान का माला पहना कर स्वागत किया। ज्ञातव्य है की विशेष अवसरों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी वतन फाउंडेशन का सहयोग इस जल सेवा में किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन (आईएफडब्ल्यूजे) के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव इजी. जिया उल इस्लाम, राजमल जैन, हरक चंद जैन, राजेश गोयल, शादाब अली, मुकद्दस खान, नईम अख्तर,दिलीप शर्मा, साहिल खान, सत्यनारायण जैन, विद्युत जैन और मुकेश जैन के अलावा पत्रकार लोकेश टटवाल, महेश सोनी, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि सहित संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !