Wednesday , 26 June 2024
Breaking News

आई.एफ.डब्ल्यू.जे उपखंड बामनवास की बैठक हुई संपन्न

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. बामनवास उपखंड के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए ज्ञान चंद शर्मा

 

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे) बामनवास उपखंड की बैठक आज गुरुवार को जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।

 

 

 

बैठक में जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम ने संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा करने के साथ ही पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए विचार-विमर्श किया। उन्होंने संगठन की शक्ति और एकजुटता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर सहयोग की भावना रखने पर बल दिया गया।

 

 

जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों से संगठन के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया। जिस पर सभी सदस्यों ने उन्हें निष्पक्ष रुप से संगठन हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

 

IFWJ subdivision Bamanwas meeting concluded in sawai madhopur

 

बैठक में आई.एफ.डब्ल्यू.जे बामनवास उपखंड सदस्यों ने सर्वसम्मति जताते हुए पत्रकार ज्ञान चंद शर्मा को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिले के पदाधिकारियों एवं स्थानीय पत्रकारों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत किया।

 

 

बैठक में मंच संचालन दशरथ सिंह सोलंकी द्वारा किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरकचंद जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकद्दस खान, राजेश गोयल और संगठन के स्थानीय पत्रकार सुरेश चंद शर्मा, सुदीप कुमार गौड़, मुकेश कुमार सैनी, जगदीश प्रसाद छीपा, बत्तीलाल गुर्जर, पंकज कुमार शर्मा, राजेश स्वामी एवं चंद्र प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

माथुर वैश्य समाज का रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर:- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अन्तर्गत राजस्थान मंडलीय परिषद की शाखा सभा …

जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म नहीं बदलेगी सोनाक्षी सिन्हा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कल यानि 23 जून 2024 को मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के …

पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार ने लागू किया नया कानून, 10 साल की जेल, 1 करोड़ रुपए जुर्माना

नई दिल्ली:- नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने …

अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त, आरोपी गिरफ्तार

रवांजना डूंगरथाना पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर जब्त किया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version