Sunday , 7 June 2026
Breaking News

युवाओं को मैदान से जुड़कर स्वास्थ्य पर देना चाहिए ध्यान-अजीजुद्दीन

सवाई माधोपुर के सेलु गांव में हर वर्ष होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत आज से कर दी गई है। प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष कृषि एवं अनाज मंडी एडवोकेट अजीजुद्दीन थे। एवं प्रतियोगिता के अतिथि सेलु गांव के पटवारी श्रीनिवास थे। उद्घाटन समारोह के समय सभी क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्य अतिथि अजीजुद्दीन का फूलमालाओं और नारेबाजी करते हुए स्वागत किया।

Cricket Competition match inaugration youth played fitness health meditation
इस दौरान मुख्य अतिथि अजीजुद्दीन ने क्रिकेट प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट भारत का मुख्य खेल है, गांव गांव में क्रिकेट को खेला जा रहा है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि गांव की प्रतिभाएं उभर कर बाहर नहीं आ पाती। अगर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं होती रहें तो इन्हें जिला स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इस प्रकार गांव की नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। वहीं उन्होंने युवाओं को नसीहत करते हुए कहा कि पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा सहित अन्य कई ऐसी शरीर को नुकसान देने वाली चीजों का प्रयोग किया जा रहा है। अगर युवा मैदान से जुड़ा रहेगा तो वो इन नशीली चीजों से भी दूर रहेगा।
वहीं प्रतियोगिता का पहला मैच आज कानसीर और रेलवे कॉलोनी के बीच खेला गया। जिसमें रेलवे कॉलोनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कानसीर टीम को जीत के लिए 122 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में कानसीर की टीम ने आसानी से खेलते हुए 8 ओवर में 122 रन बना लिए और जीत अपने नाम दर्ज कर ली। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि प्रतियोगिता की प्रथम विजेता टीम को 11 हजार एवं द्वितीय विजेता टीम को 5 हजाए एक सौ रूपए का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
समारोह के दौरान विनोद जैन नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, अनिल जैन एडवोकेट प्रदेश सचिव और लियाकत अली पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत करमोदा, फिरोज खान पार्षद, अशफाक अहमद सचिव ट्रक ऑनर्स यूनियन, राम रूप मीणा महासचिव युवा कांग्रेस कमेटी, तनवीर अहमद पार्षद सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !