Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिले में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

आजादी का पर्व 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आज मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सवाई माधोपुर जिले के जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर द्वारा विभिन्न परेड टुकडियों का निरीक्षण किया गया। जिनमें सम्पूर्ण परेड कमाण्डर आर.आई. ओमप्रकाश जाटव के नेतृत्व में 7 परेड टुकड़ियों आर.ए.सी., राजस्थान पुलिस पुरूष, होमगाड्स, एन.सी.सी. शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड, गाइड्स शहर एवं मानटाउन की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गई।

 

 

इस दौरान जिला कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्बोधन में जिले की प्रगति एवं उपलब्धियों से जिले की जनता को अवगत कराया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेन्द्र सिंह नरूका ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय पर ध्वजारोण किया गया।

 

 

Independence Day 2023 celebrated with enthusiasm in sawai madhopur

 

जिले की 65 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान:-

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवधर्न अगरवाला एवं जिला प्रमुख सुदामा मीना ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 65 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान निजी व सरकारी विद्यालयों के करीब 1 हजार 800 छात्र-छात्राओं द्वारा शारीरिक शिक्षक कमलेश गुर्जर के नेतृत्व में व्यायाम प्रदर्शन, विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 

झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र:-

इस अवसर पर 13 विभागों की अलग-अलग झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिनमें प्रथम स्थान पर कृषि/उद्यान विभाग की झांकी रहीं। वहीं द्वितीय स्थान पर जिला परिषद एवं तृतीय स्थान पर शिक्षा विभाग की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा जिला प्रशासन बनाम अन्य के बीच फुटबॉल मैत्री मैच का उद्घाटन भी किया गया। जिसमें अन्य ने जिला प्रशासन की टीम को 2-0 से पराजित किया।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर यशार्थ शेखर, उप वन संरक्षण श्रवण कुमार रेड्डी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, डीएफओ संदीप कुमार, तहसीलदार मिथलेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !