Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास । इसरो ने की चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग

चंद्रयान-3 का लॉन्च आज शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। चंद्रमिशन के तहत चांद पर भेजा गया यह चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया है।

 

India created history in space. ISRO successfully launched Chandrayaan-3

 

 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसरो के वैज्ञानिकों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा एवं यह 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है।

 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसरो के वैज्ञानिकों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा एवं यह 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है।

 

 

फ़्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 लॉन्च की बधाई देते हुए ट्वीट किया है – पीएम मोदी ने कहा- ”चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक शानदार चैप्टर की शुरुआत की है।

 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसरो के वैज्ञानिकों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा एवं यह 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है।

 

 

यह भारत के हर व्यक्ति के सपनों एवं महत्वाकांक्षाओं को ऊपर ले जाते हुए ऊंचाइयों को छू रहा है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनके उत्साह और प्रतिभा को सलाम करता हूँ।”

 

चंद्रयान-3 लॉन्च के वक़्त स्पेस सेंटर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि, ”यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। शुक्रिया इसरो भारत को गर्व महसूस कराने के लिए। शुक्रिया नरेंद्र मोदी, आपने यह संभव कर दिया क्योंकि आपने श्री हरिकोटा का गेट खोलकर भारत के स्पेस सेक्टर को मजबूत कर दिया है।”

समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसरो के वैज्ञानिकों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा एवं यह 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की- ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा था कि ऊंचाइयों की सीमा नहीं है। आकाश असीमित है।  चंद्रयान आज सीमा से आगे गया है।”

इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 की गतिविधि पूरी तरह से सामान्य है और वो उसे अब चांद की सतह पर देखने की प्रतीक्षा में हैं।

इस मिशन में चंद्रयान का एक रोवर निकलेगा (एक छोटा सा रोबोट) जो कि चांद की सतह पर उतरेगा एवं लुनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी। यहीं पर रोवर इस बात की खोज करेगा कि चांद के इस हिस्से में उसे क्या-क्या ख़निज, पानी आदि मिल सकता है। इस खोज से खास बात यह होगी कि अगर कभी भविष्य में हम चांद में कॉलोनियां बसाना चाहें, तो इसमें बहुत मदद मिलेगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसरो के वैज्ञानिकों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा एवं यह 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है।

चंद्रयान-3 तीन में एक लैंडर, एक रोवर तथा एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है, जिसका कुल वजन 3 हजार 900 किलोग्राम है। चंद्रयान 3 के लॉन्च को देखने के लिए कई स्कूलों के लगभग 200 छात्र व छात्राएं स्पेस सेंटर पर पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग स्पेस सेंटर पर मौजूद दिखे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के लॉन्च से पहले ट्वीट कर कहा था कि – ”भारत के स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 की तारीख़ सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !