नई दिल्ली: भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का गुरुवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बहन तृप्ति पांडे ने इंस्टा पोस्ट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि हमारे प्रिय भाई, पीयूष पांडे- आज सुबह में इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह सिर्फ भारतीय विज्ञापन जगत के सितारे नहीं थे बल्कि उन लाखों दिलों में चमकते रहेंगे, जिन्हें उनकी संवेदनशील लाइनों ने छू लिया था।
पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता एक बैंककर्मी थे। पांडे बचपन से ही रचनात्मक और खेलों के शौकीन थे। उन्होंने कॉलेज के दिनों में क्रिकेट खेला और कुछ वर्षों तक राजस्थान टीम के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेला।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
