Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भारत का एयरस्पेस पाकिस्तानी विमानों के लिए हुआ बंद

नई दिल्ली: पहलगाम ह*मले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस यानी हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि ये पाबंदी 1 मई से 23 मई तक लागू रहेगी। इस संबंध में बुधवार शाम को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने एक नोटम जारी किया है।

Indian airspace closed for Pakistani aircraft

हवाई क्षेत्र में उड़ानों के संबंध में नोटम यानी ‘नोटिस टू एयरमेन’ जारी किया जाता है। इस पाबंदी का मतलब है कि पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों, पाकिस्तानी एयरलाइंस और ऑपरेटरों की ओर से चलने वाले, इनके स्वामित्व वाले या लीज पर दिए गए विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र उपलब्ध नहीं होगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि यह प्रति*बंध पाकिस्तान के सैन्य विमानों पर भी लागू होगा।

नहीं हैं सीधी उड़ानें:

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है। पाकिस्तानी एयरलाइंस सिंगापुर, मलेशिया और दूसरे पूर्वी एशियाई देशों की ओर अपनी उड़ानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करती हैं। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हम*ले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए है। इसमें सिंधु जल संधि को ‘निलंबित’ करना, अटारी में एकमात्र चालू लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग को बंद करना और राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल है।

जवाब में, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और तीसरे देशों के जरिए भारत के साथ सभी व्यापार को निलंबित कर दिया। सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने कहा है कि अगर पानी रोकने या मोड़ने की कोशिश की गई तो वह इसे ‘यु*द्ध का एलान’ मानेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !