इंडोनेशिया: चक्रवाती तूफान की वजह से हुई भारी बारिश के कारण अबतक इंडोनेशिया में म*रने वालों की संख्या 400 से अधिक पहुंच गई है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोओ सुबियांतो ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। पश्चिमी सुमात्रा में मौजूद बीबीसी रिपोर्टर निकी विडाडियो के अनुसार अभी भी कई इलाके मुख्य शहरों से कटे हुए हैं और कुछ इलाक़ों में पांच दिन से मोबाइल सिग्नल नहीं आया है।
वियतनाम के पास उष्णकटिबंधीय तूफान कोटो के पहुँचने से तीन और लोगों की मौ*त हुई है। पिछले महीने की शुरुआत में वियतनाम में कई दिनों तक भारी बारिश हुई थी, जिसमें कम-से-कम 90 लोगों की जा*न गई थी। थाईलैंड में 170 और मलेशिया में तीन लोगों की मौ*त की पुष्टि हुई है। नवंबर की शुरुआत में फिलीपींस में आए तूफान ने 300 लोगों की जा*न ले ली।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
