Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी अंतरा की जानकरी

सवाई माधोपुर के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अब से अंतरा इंजेक्षन उपलब्ध होगा। इस सुविधा से महिलाओं को काफी सुविधा होगी। इसी के लिए एएनएम को प्रशिक्षित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Information  Antara Injection Gap Pregnancy Mother
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन जुलाई 2017 से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक व अप्रैल 2018 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब तक जिले में अंतरा इंजेक्षन जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल गंगापुरसिटी व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है, जहां पर प्रशिक्षित चिकित्सा कार्मिकों द्वारा यह महिलाओं को लगाया जाता है। पर अब एएनएम के इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के कुछ समय पश्चात् अंतरा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी प्रशिक्षित एएनएम द्वारा लगाया जाएगा।
प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को अंतरा इंजेक्शन से जुडी सभी प्रकार की जानकारियां, लाभार्थियों में व्याप्त भ्रांतियां, सही प्रकार से काउंसलिंग, अंतरा लगवाने के बाद होने वाले बदलाव, फायदे बताए गए। उन्हें बताया गया कि अंतरा किस महिजा को, कब व कैसे लगाया जाना है की जानकारी दी गई। अंतरा के लिए मोटीवेट करने वाली आशा को 100 व अंतरा लगवाने वाली महिला को भी 100 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। काउंसलिग को सुदृढ बनाने के लिए एएनएम के बीच रोल प्ले भी करवाया गया। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया वे पहली बार अंतरा लगवाने वाली महिलाओं को इस प्रकार से काउंसिल कर मानसिक रूप से तैयार करें ताकि वे अंतरा के अगले डोज को लगवाने में हिचकिचाए नहीं।
साथ ही उन्हें बताया गया कि शादी की सही उम्र, पोषण, परिवार कल्याण में विभाग की भूमिका, परिवार कल्याण के साधनों, उनके प्रकार, साधनों को कब कहां कैसे प्रयोग में लिया जाए के बारे में विस्तार से बताया। एफपीएलएमआईएस के बारे में भी एएनएम को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि किस प्रकार से परिवार कल्याण साधनों के स्टाॅक के बारे में साॅफ्टवेयर पर जानकारी भेज कर स्टाॅक को अपडेट किया जा सकता है व किस प्रकार परिवार कल्याण के साधनों की डिमांड की जा सकता है। साथ ही इंडेंट व अपडेट कोड के माध्यम से होता है जिनकी प्रेक्टिकल रूप से विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण जिला स्तरीय प्रशिक्षक डाॅ. सौरभ अग्रवाल व डाॅ. कविता नंदवानी ने दिया व प्रशिक्षण में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, डीपीओ दीपक शर्मा मौजूद रहे।

तीन माह में एक बार लगता है अंतरा इंजेक्शन:

अंतरा महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक है। यह एक इंजेक्टेबल है यानि कि इंजेक्शन के माध्यम से दिए जाने वाला गर्भनिरोधक। अंतरा परिवार कल्याण के साधनों में से सबसे अच्छे साधनों में से एक है। इस इंजेक्शन का उपयोग करने वाली महिला को एक इंजेक्शन लगवाने के बाद अगले तीन माह तक गर्भधारण रोकथाम के लिए अन्य किसी साधन का उपयोग करने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं तीन माह बाद इंजेक्शन की अवधि पूरी होते ही महिला के मोबाइल पर संदेश भी आता है जिसमें उसे इंजेक्शन का अगला डोज लगवाने की सूचना दी जाती है। इसके बाद महिला स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर इंजेक्शन लगवा सकती है। इसे लगवाने के बाद महिला अगले तीन माह तक गर्भधारण की चिंता से मुक्त हो सकती है।

नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कर सकती हैं संपर्क:

कोई भी महिला जो कि अंतरा अथवा छाया को गर्भनिरोधक के रूप में अपनाना चाहती है वो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, एएनएम, आशा अथवा पीएचसी सीएचसी पर संपर्क कर सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !