Thursday , 23 July 2026
Breaking News

भ्रष्टाचार छुपाने के लिए नहीं दे रहे आरटीआई से मांगी सूचनाएं – राजा भईया

भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए केंद्र सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम बनाकर 2005 में केंद्र तथा सभी राज्य सरकारों मे एक साथ लागू किया था। ताकी जनता सरकारी विभागों से सूचना प्राप्त कर संबन्धित विभाग मे हो रहें भ्रष्टाचार व कमियों कों उजागर कर सके। परन्तु जहां रक्षक ही भक्षक बने हो वहां कौन क्या कर सकता है यह बातें आज हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया ने कही। राजा भईया ने बताया कि गंगापुर सिटी नगर परिषद के लोक सूचना अधिकारी के पास कुछ सूचनाएं प्राप्त करने के लिये उन्होंने फरवरी और मार्च में दो आरटीआई आवेदन लगाए थे। एक अन्य आवेदन जिला कलेक्टर के माध्यम से भी लगया था।

 

Information sought from RTI is not being given to hide corruption - Raja Bhaiya

 

जिसे भी सूचना देने हेतु लोक सूचना अधिकारी नगर परिषद के पास भेज दिया था। परन्तु समय पूरा होने के तीस दिनों बाद भी भ्रष्टाचार और अपनी कमियों को छुपाने के लिए उन्हें लोकसूचना अधिकारी नगर परिषद गंगापुर सिटी ने कोई सूचना नहीं दी। जिस पर उन्होंने 22 मार्च को सभापति नगर परिषद गंगापुर सिटी के यहां प्रथम अपील दायर की परन्तु उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे ये साफ जाहिर होता है कि नगर परिषद के संबन्धित अधिकारी व सभापति इस एक्ट का खुला उलंघन कर गैर जिम्मेदाराना कार्य करते हुए नियमों कि धज्जियां उड़ा रहें हैं। साथ ही जानबूझ कर मांगी गई सूचनाएं ना देकर नगर परिषद मे चल रहें गोलमाल को छुपा रहें है। इसके लिए राजा भईया ने ऐसे संबन्धित अधिकारियों व कर्मचारीयों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्यवाही करने के लिए भरतपुर के डिवीजनल कमिश्नर और जिला कलेक्टर को लिखित शिकायतें की हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !