Sunday , 6 September 2026
Breaking News

न्यून प्रगति एवं लापरवाह अधिकारियों/कार्मिकों को नोटिस देने के निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गुरूवार को शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि दिए गए लक्ष्यों की प्राप्ति शत- प्रतिशत की जाए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही एवं न्यून प्रगति वाले सीबीईओ एवं अन्य अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश भी सीडीईओ को दिए। कलेक्टर ने सीडीईओ से कहा कि माईक्रो मेनेजमेंट प्लान तैयार कर जिन बिन्दुओं में जिला पीछे चल रहा है, उन कमियों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यालयों में साफ सफाई तथा अनुपयोगी सामानों की नीलामी/निस्तारण की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्याे की गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने विद्यार्थियों के लिए आने वाले पोषाहार के गेहूं एवं चावल के संबंध में प्राप्ति एवं वितरण की समीक्षा की तथा सीबीईओ एवं अधिकारियों को इसकी सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में स्माइल 2 तथा विद्यालय संबलन के प्लान बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। जिले की रैंकिंग को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करने तथा जिन ब्लाॅक की प्रगति न्यून रही है, उनके प्रभारियों को जिम्मेदारी के साथ उपलब्धि बढ़ाने के निर्देश दिए।

Instructions for giving notice to low progress and negligent officers or personnel
बैठक में कलेक्टर ने उजियारी पंचायत योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले की सभी पंचायतों को उजियारी पंचायत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। जिले में कोई भी बच्चा ड्राॅप आउट नहीं रहे। बैठक में जिले में नाबार्ड के माध्यम में फेज प्रथम, द्वितीय एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से स्वीकृत अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, एबीएल कक्ष व अन्य निर्माण कार्य आदि के निर्माण की प्रगति समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने इन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखने तथा लगातार सैम्पलिंग करवाने के निर्देश दिये। वहीं निर्माण कार्याे में देरी नहीं हो, इसके लिए नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 15 जनवरी तक विद्यालय स्तर पर नाकारा, निस्तारण योग्य सामग्री की लिस्टिंग व वीडिंग करने तथा 31 जनवरी तक इसका निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालयों की एसएमसी/एसडीएमसी पंजीयन के कार्य की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत विद्यालयों की एसएमसी/एसडीएमसी का 80 के तहत पेन कार्ड एवं प्रमाण पत्र के लिए पंजीयन करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बैठक में जिले के शिक्षा अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित किए जाएं। इसके लिए प्रति विद्यालय पांच हजार रूपए राशि भी जारी की जा रही है। विद्यालयों में किचन गार्डन के माध्यम से ऑर्गेनिक कृषि के संबंध में जानकारी दी जाए। अधिक से अधिक विद्यालयों में इसे विकसित करवाया जाए। विद्यालयों में “मेरा विद्यालय, सुरक्षित विद्यालय” वाॅल पेंटिंग के कार्य की प्रगति समीक्षा कर सभी विद्यालयों में इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश की परीक्षा देने के लिए सरकारी विद्यालयों में कक्षा पांच में अध्ययनरत बालकों को अधिक से अधिक प्रेरित कर आवेदन भरवाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। नवोदय विद्यालय में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर है।
बैठक में जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार ने भी विद्यालयों योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। बैठक में जिला रसद अधिकारी सौरभ जैन, सीडीईओ रामकेश मीना, जि.शि.अ. राधेश्याम मीना, एडीपीसी नाथूलाल खटीक, सहायक निदेशक रमेश चन्द मीना, एपीसी चन्द्रशेखर शर्मा, सवाई माधोपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश चन्द गुप्ता, खण्डार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा, चौथ का बरवाड़ा बृजलाल मीना, बामनवास सीबीईईओ, गंगापुर सीबीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !