Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव के लिए निर्देश

गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव के लिए निर्देश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के मध्यनजर प्रसूताओं को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने के उद्देश्य से जिले के समस्त चिकित्साधिकारियों, पब्लिक हैल्थ सुपरवाईजरों, एलएचवी, ए.एन.एम. एवं आशाओं को पांबद किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुसार आगामी दिनों में जिन प्रसूताओं का प्रसव होने वाला है, ऐसी गर्भवती महिलाओं की पीसीटीएस साॅफ्टवेयर /रजिस्टर की सहायता से लाईनलिस्ट तैयार करें, उनके तथा परिजनों के मोबाईल नम्बर रखनें, ऐसी गर्भवती महिलाओं सहित उनके परिजनों को सूचित करें कि यदि प्रसव समय आने पर या संभावना होने पर तत्काल ही उनकों 104 या 108 एम्बुलेंस की सहज उपलब्धता करवाकर संस्थागत प्रसव करवायें। ऐसी स्थिति में गर्भवती महिला या उनके परिजनों को चाहिए कि उनके निकटस्थ मेडिकल ऑफिसर, ए.एन.एम. या कार्यरत स्टाॅफ को तुरन्त सूचित करें।

मंडी समितियों एवं सहकारी समितियों से खरीद सकते हैं बारदाना

राज्य सरकार की ओर से किसानों को फसल पैकिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाया जाएगा। काश्तकार अपनी जरूरत के मुताबिक कृषि उपज मंडी समितियों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों (केवीएसएस) से बारदाना खरीद सकते हैं।
कृषि एवं सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेशपाल गंगवार ने गत दिवस अधिकारियों को फसल पैकिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना मुहैया कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन के बीच रबी फसलों की कटाई का कार्य चल रहा है। इस दौरान काश्तकारों को फसल पैकिंग के लिए बारदाने की जरूरत रहती है। बारदाना उपलब्ध कराने के लिए राज्य की सभी कृषि उपज मंडी समितियों में बारदाने की दुकानें खुलवा दी गई हैं। इन दुकानों पर बारदाने का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि साथ ही क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर स्टाक में रखे बारदाना किसानों को आवश्यकता अनुसार बेचने की मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बारदाना को लेकर काश्तकारों को कहीं भी समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूरे बंदोबस्त किए जाएं। उन्होंने ग्राम सेवा सहकारी समितियों को जरूरत के अनुसार क्रय-विक्रय सहकारी समितियों से बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

Instructions safe institutional delivery pregnant women

संविदा पर सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आवश्यकता

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए 3 पद स्वीकृत किये गये है, जो वर्तमान में रिक्त है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा ने बताया कि स्वीकृत एवं रिक्त पदों के लिए सेवानिवृत कर्मचारी की सेवाऐं संविदा पर वित्तीय वर्ष 2020-21 तक अथवा रिक्त पदों के भरने तक ली जायेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के विभागों से सेवानिवृत समान संवर्ग के ऐसे इच्छुक कर्मचारी, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं हो निर्धारित प्रारूप में सेवानिवृत्ति के समय मूल वेतन बाबत एलपीसी, पी.पी.ओ., स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, कार्मिक के विरूद्ध प्राथमिक/विभागीय जांच नहीं होने अथवा कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, वेतन निर्धारण प्रमाण-पत्र जिसमें ग्रेड-पे अंकित हो आदि दस्तावेजों के साथ 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

उपभोक्ता भण्डार की वैन पहुंचा रही है खाद्य सामग्री

सवाई माधोपुर सहकारी उपभोक्ता भण्डार की ओर से तीन मोबाईल वैन सवाई माधोपुर में एवं दो मोबाईल वैन गंगापुर सिटी में लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध करवायी जा रही है।
भण्डार प्रबंधक मानजीलाल मीना ने बताया कि शनिवार को यह वैन सवाई माधोपुर के रेलवे काॅलोनी, विवेकानंदपुरम, विज्ञान नगर, कुतलपुरा, पटेल नगर, अरिहंत काॅलोनी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के महुं, गोठड़ा, सुनारी, अडूडी, मथुरापुर, पचीपुरा आदि गांवों में पहुंचकर न्यूनतम मूल्य पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवायेगी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !