Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आमजन की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई स्थानीय स्तर पर तत्परता के साथ जीरों पैंडेन्सी के लक्ष्य के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए ऐसी व्यवस्था तैयार करें जिससे आमजन को ऐसे मामलों में बार-बार जिला मुख्यालय के कार्यालयों में नहीं आना पड़े।
डॉ. सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे साप्ताहिक आधार पर कार्यों की समीक्षा करें और जो कार्मिक अपने कार्य में कोताही बरत रहा है उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने सीमाज्ञान के लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने राजस्व मंत्री द्वारा वीसी में दिए निर्देशों के संबंध में जानकारी दी तथा गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के संबंध में बकाया प्रकरणों का मिशन मोड में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित 27 बिन्दुओं के आधार पर अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की लगातार समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों में जीरों पैंडेन्सी के लिए अधिकारी प्रयास करें। जिला कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण लक्ष्य अनुसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकार की राजस्व आय एवं वसूली लक्ष्य अनुसार पूर्ण की जावें। उन्होंने एल.आर.एक्ट एवं एम.ए.सी.टी. के प्रकरणों के भी त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने खातेदारी के मामलों में रिकॉर्ड एवं मौके की जांच कर सभी विवाद रहित मामलों में नियमानुसार कार्यवही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विचाराधीन राजस्व मुकदमों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के प्रयास किये जायें ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने सभी प्रकार की बकाया राजस्व वसूली के लिए मिशन मोड में प्रयास करने एवं शत-प्रतिशत वसूली किये जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में पंजीयन, म्यूटेशन, जमाबंदी, सीमाज्ञान, प्राथमिक जांच, तहसीलदार लेवल की जांच, सेग्रिगेशन, कम्प्यूटर में म्यूटेशन फीडिंग और मॉडल रिकॉर्ड रूम के प्रकरणों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए।

Instructions given in the meeting of revenue officials

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निस्तारण करें:- बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने संपर्क पोर्टल एवं 181 पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल एवं अन्य प्लेटफार्म पर दर्ज प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करने निर्देश दिए।
राजस्व अधिकारियों की बैठक में एडीएम कैलाश चन्द्र, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, एसडीएम गंगापुर विजेन्द्र मीना, एसडीएम मलारना डूंगर मनोज वर्मा, एसडीएम खंडार रतनलाल अटल, एसडीएम बौंली संतोष, एसीपी जगदीश कुमार सहित सभी तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

महात्मा गांधी कार्नर प्रत्येक पंचायत पर खोलने की दिशा में योजना बनाएं

महात्मा गांधी के आदर्श, विचार एवं उनके सिद्धांतों को युवा पीढी आत्मसात करें। महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने की दिशा में युवा पीढी प्रेरित हो। इसके लिए पंचायत स्तर पर महात्मा गांधी कार्नर संचालित करने के लिए योजना बनाकर कार्य किया जाए। ये बात जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह ने सभी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों से कही।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि महात्मा गांधी का जीवन दर्शन सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज उनके दर्शन एवं बताए मार्ग को अपनाने की अधिक आवश्यकता है। युवा पीढी, विद्यार्थी महात्मा गांधी के जीवन को समझकर उनके आदर्शाे को अपनाएं। इसके लिए पंचायत स्तर पर महात्मा गांधी कार्नर बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने महात्मा गांधी कार्नर बनाने के लिए कार्नर में महात्मा गांधी से जुडा साहित्य एकत्र करने, कार्नर में महात्मा गांधी के आदर्शाे को समझने एवं सीखने के लिए विशेष प्रयास करने के बारे में कहा। वहीं इसके लिए आमजन का जुड़ाव बढाने तथा जनसहभागिता के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से योजना बनाकर गांधी कार्नर, गांधी साहित्य तथा महात्मा गांधी के जीवन एवं प्रेरक प्रसंगों पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने एडीएम गंगापुर एवं सवाई माधोपुर, प्रत्येक एसडीएम, समस्त विकास अधिकारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं उपस्थित मीडिया के साथियों से भी इस संबंध में विचार साझा किए। बैठक में अधिकारियों ने महात्मा गांधी कार्नर स्थापित करने के संबंध में सकारात्मक सुझाव दिए।

जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर दिए निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद की संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजनाए मानव दिवस रोजगार सृजन, सेन्सिविटी इडेक्स, वेज रेट, जियो टेगिंग सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में प्रगति समीक्षा कर विकास अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में वर्तमान में रोजगार गारंटी येाजना में श्रमिकों की संख्या को अपर्याप्त बताते हुए इसे एक दिसंबर से बढाकर पचास हजार से अधिक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष वार स्वीकृत कार्यए कार्य की प्रगति तथा शेष रहे आवासों के संबंध में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कार्याे के बाद बकाया भुगतान के संबंध में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रिजेक्टेट ट्रांजेक्शन के संबंध में कार्यवाही करने, पेंडेन्सी की नामवाइज सूची तैयार कर कार्यवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कलेक्टर को राजीव गांधी जल संचय अभियान के तहत जिले में 2750 कार्याे के अनुमोदन की जानकारी दी। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान में बकाया भुगतान के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में सामुदायिक टॉयलेट एवं मॉडल टायलेट के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा की। इसी प्रकार विधायक एवं सांसद स्थानीय विकास निधि कोष से स्वीकृत कार्याे की प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से समर्पण के साथ जिले के लक्ष्यों को हासिल करने एवं आमजन के हित में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सवाई माधोपुर कैलाश चंद्र, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसीईओ रामचंद्र, सभी विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !