Sunday , 6 September 2026
Breaking News

स्वरोजगार के लिए दिया जाएगा 2 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा वित्तीय वर्ष 2018-19 के अनुसार राज्य सरकार की ओर से छोटे कामगारों जैसे केश कलाकार, कुम्हार, मौची, बढई, रिक्शावाला और प्लम्बर्स को स्वयं के रोजगार के लिए 2 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जायेगा।

interest free loan Mukhamantri Budget Yojana Chief Minister Scheme Rajasthan Vasundhara Raj e
राजस्थान अनु. जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर के परियोजना प्रबन्धक सीएम बाकोलिया ने बताया कि आर्थिक रूप से पिछडे सामान्य श्रेणी के परिवारों को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर बिना रहन 50,000 रूपये तक का ऋण जीविकोपार्जन का साधन उपलब्ध करवाने के लिए सुन्दर सिंह भण्डारी ई.बी.सी. स्वरोजगार योजना में दिया जायेगा।
परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं अति पिछडा वर्ग के परिवारों को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर बिना रहन 50,000 रूपये तक का ऋण स्वयं के रोजगार के लिए भैरोसिंह शेखावत अंत्योदय स्वरोजगार योजना में राजस्थान अनु.जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि. व राजस्थान अन्य पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि. के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। जिसके ऋण आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना प्रबन्धक, राज. अनु. जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि. जिला परिषद परिसर सवाई माधोपुर से कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक 10 रूपये नगद में ऋण आवेदन पत्र प्राप्त कर दिनांक 2 जुलाई 2018 से 31 जुलाई 2018 तक वांछित दस्तावेजों सहित जमा करवाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !