बांग्लादेश: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देश में चुनाव कराने की तारीख का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त को एक खत लिखकर अगले साल रमजान से पहले फरवरी में चुनाव कराने की अपील करेंगे।
मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के एक साल पूरे होने पर देश को संबोधित कर रहे थे। 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। इसके एक साल पूरे होने के मौके पर हजारों लोग अलग-अलग जुलूसों में शामिल हुए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
