Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजकीय पीजी काॅलेज एवं कन्या महाविद्यालय में रिक्त स्थानों पर आवेदन आंमत्रित

जिला मुख्यालय स्थित शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में स्नातक पार्ट प्रथम में प्रवेशित सूची का प्रकाशन करने के उपरान्त रिक्त रही सीटों पर पुनः आवेदन आंमत्रित किये गये हैं। प्राचार्य पीजी महाविद्यालय ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक बी.ए. पार्ट प्रथम में एमबीसी की 61, ईडब्ल्यूएस की 150 सीटें रिक्त है। इसी प्रकार बी.काॅम पार्ट प्रथम में सामान्य वर्ग की 62, अन्य पिछड़ा वर्ग की 63, एससी की 48, एसटी की 36, एमबीसी की 15 एवं ईडब्ल्यूएस की 30 सीटें रिक्त है। इनके अलावा बीएससी पार्ट प्रथम बायोलाॅजी में एमबीसी की 7, ईडब्ल्यूएस की 18 तथा बीएससी पार्ट प्रथम गणित में ओबीसी की 16, एससी की 6, एमबीसी की 13, ईडब्ल्यूएस की 26 सीटें रिक्त है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जून से 4 जुलाई तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते है।
प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय ने बताया कि कन्या महाविद्यालय में बी.ए. पार्ट प्रथम में अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक कमजोर वर्ग में स्थान रिक्त हैं। इसी प्रकार बी.काॅम पार्ट प्रथम में सभी श्रेणियों में स्थान रिक्त हैं। इनमें प्रवेश की इच्छुक छात्राऐं 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Invited applications vacant seats Government PG girls College
इन रिक्त स्थानों की अन्तरिम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 6 जुलाई को होगा। अभ्यर्थियों द्वारा मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाने की अन्तिम तिथि 10 जुलाई तथा ई-मित्र कियोस्क पर शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित है। प्रवेशित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 12 जुलाई को होगा।
एम.ए. हिन्दी एवं एम.काॅम व्यवसाय प्रशासन पूर्वार्द्ध कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया 3 जुलाई से प्रारम्भ होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। अन्तिम वरियता सूची व प्रतिक्षा सूची का प्रकाशन 19 जुलाई को होगा। मूल प्रमाण पत्रों की जांच 24 जुलाई तक होगी तथा 25 जुलाई तक ईमित्र पर शुल्क जमा करवाया जा सकेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !