कर्नाटक: कर्नाटक में इसराइली टूरिस्ट समेत दो महिलाओं से बला*त्कार और एक पुरुष की ह*त्या के मामले में दो लोगों को गिर*फ्तार किया है। आरोप है कि कर्नाटक के हंपी में बला*त्कार की इस वारदात को रोकने की कोशिश में इस शख़्स की ह*त्या हुई थी। गिर*फ्तारी की जानकारी देते हुए कोप्पल जिले के एसपी राम एल अरासिद्दी ने बीबीसी हिंदी को बताया कि गिर*फ्तार दोनों लोग बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मिस्त्री है।
मामले में तीसरे शख़्स की तलाश की जा रही। वो भी मिस्त्री है बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि महिलाओं से पैसे छीनने के लिए हम*ला किया गया हो। सभी हम*लावर कोप्पल के गंगावती तालुक के हैं। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि महिला पर्यटक और केरल की एक महिला से तीन लोगों ने बला*त्कार किया और फिर 26 साल के बिभाष, अमेरिका के डेनियल और पंकज पाटिल को तुंगभद्रा के पानी में फेंक दिया था।
राम एल अरासिद्दी ने बीबीसी हिंदी से कहा कि हमें बिभाष का श*व बरामद हुआ है। हमने ह*त्या की कोशिश के मामले में ह*त्या करने और रे*प के आरोप जोड़ दिए हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना छह मार्च को रात साढ़े दस बजे घटी, जब ये पांचों लोग हंपी के पास सानापुर के दुर्गम्मा मंदिर घूमने गए थे।