नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 12 जनवरी को लॉन्च हुए पीएसएलवी-सी62 ईओएस-एन1 मिशन के आखिर में एक गड़बड़ी हो गई। इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी सोमवार को हमने पीएसएलवी-सी62 ईओएस-एन1 मिशन लॉन्च की कोशिश की। पीएसएलवी व्हिकल चार स्टेज वाला व्हिकल है, जिसमें दो सॉलिड स्टेज और दो लिक्विड स्टेज हैं।
तीसरे स्टेज के आखिर तक व्हिकल की परफ़ॉर्मेंस उम्मीद के अनुसार थी। इसरो अध्यक्ष ने बताया कि तीसरे स्टेज के आखिर में व्हिकल के रोल रेट (एक्सिस के चारों ओर उसकी एंगुलर वेलोसिटी) में कुछ गड़बड़ी देखी गई और उसके फ्लाइट के रास्ते में बदलाव आया। वी. नारायणन ने कहा कि इस वजह से मिशन उम्मीद के अनुसार आगे नहीं बढ़ पाया। हम अब सभी ग्राउंड स्टेशनों से मिले डेटा का एनालिसिस कर रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
