Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जैन अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र एवं सदस्यता शिविर आयोजित

अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ जिला शाखा के बैनर तले आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी परिसर में अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र एवं महासंघ सदस्यता शिविर आयोजित किया गया। शिविर के प्रति समाज के लोगों में काफी जागरूकता दिखाई दी।

 Jain Minorities Certificate and Membership Camp
प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि जैन एकता के साथ विकास के लिए प्रतिबद्ध महासंघ के संभागीय प्रमुख कुशल जैन गोटेवाला, जिलाध्यक्ष डाॅ. निशांत जैन एवं मंत्री नरेश बज के संयोजन में आयोजित शिविर में लोगों को जागरूक करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न अल्पसंख्यक योजनाओं का स्वरूप, पात्रता व नियमावली की जानकारी दी गई और लोगों को महासंघ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। महासंघ की ओर से राजकीय प्रतिनिधियों, उप-सभापति, वार्ड पार्षदों एवं सहयोगियों का हार्दिक अभिनन्दन कर उनका आभार व्यक्त किया।
सुबह से शाम तक चले शिविर में अल्पसंख्यक योजनाओं से लाभान्वित होने के लिये प्रमाण-पत्र जारी कराने हेतु करीब 300 लोगों ने पंजीकरण करवाया। जिसमें 70 महिलाओं के आवेदन पत्रों को मान्य नहीं करते हुए उनके पैतृक निवास स्थान से सम्बन्धित कार्यालयों द्वारा प्रमाणीकरण कराने का निर्णय किया गया। साथ ही 210 लोगों ने महासंघ की पारिवारिक सदस्यता ग्रहण करने हेतु पंजीकरण करवाया।
इस मौके पर राजकीय प्रतिनिधि के रूप में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भैरूलाल शर्मा, वरिष्ठ सहायक महावीर प्रसाद जैन, शहर-आलनपुर हल्का पटवारी राजेश बैरवा, कुस्तला पटवारी नानकराम सैनी, खटूपुरा पटवारी हरिपाल वर्मा एवं ठींगला हल्का की पटवारी कविता मंगल मौजूद थे।
इनके साथ नगर उपसभापति कपिल जैन, वार्ड पार्षद- जैन प्रकाश, सुनिता जैन, टिम्मा जैन, अलका शर्मा तथा राजपत्रित अधिकारी बुद्धिप्रकाश जैन एवं संजय जैन ने अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान करते हुए प्रमाण-पत्र से सम्बन्धित आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर अपनी अभिशंसा सहित राज्य सरकार के सम्बन्धित कार्यालय को अग्रेषित करने वास्ते लोगों के आवेदन पत्र मान्य किए गए।
शिविर में महासंघ के कोषाध्यक्ष सुशील सौगानी, महिला विंग की जिलाध्यक्ष अनिता गोधा, मंत्री मनीषा बाकलीवाल, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अशोक जैन श्रीमाल, दिनेश गंगवाल, रमेशचन्द जैन श्रीमाल, सेवानिवृत्त अमीन महावीर जैन भैड़ोला वाले सहित गुणमाला अजमेरा एवं मंजू पहाड़िया आदि ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !