Saturday , 6 July 2024
Breaking News

जैन समाज को राजनैतिक प्रतिनिधित्व मिले – प्रकाश जैन पाटनी

भारतीय जैन मिलन शाखा सवाई माधोपुर की मण्डी रोड़ स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जैन के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष विनोद जैन की अध्यक्षता में बैठक सपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी का जिला अध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में उपस्थित सदस्यों द्वारा माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि इस वर्ष में राजस्थान में होने वाले चुनावों में जैन समुदाय को राजनैतिक प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए जैन समाज को आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभानेे लिए तैयार रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष विनोद जैन ने भारतीय जैन मिलन द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए विश्वास दिलाया कि जैन समाज आने वाले समय में राजनैतिक क्षेत्र में अपनी अहम पहचान बनायेगा।

 

Jain society should get political representation - Prakash Jain Patni

 

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश जैन ने जिलाध्यक्ष विनोद जैन को भारतीय जैन मिलन का प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया। इस मिटिंग में प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी, प्रदेश मन्त्री अशोक बाफना, जिलाध्यक्ष विनोद जैन, जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी प्रेमचन्द जैन, दीपक जैन, राकेश जैन, सुशील छाबडा, अनूप जैन, मनोज जैन रामड़ी, रमेश चन्द जैन, महावीर प्रसाद जैन, नरेन्द्र जैन, निलाम्बर जैन, सुशील छारोदा, पंकज जैन, मनोज जैन बुक डिपो, अशोक जैन, कमल जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ईएसआई डिस्पेंसरी में संचालित होगा बस स्टैंड, बजरिया में अब लोगों को जाम से मिलेगी राहत

सवाई माधोपुर: नगर परिषद क्षेत्र में एक ओर अतिक्रमण हटाकर जहां आमजन को राहत प्रदान …

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा       डॉ. …

अवैध बजरी खनन में लिप्त 4 लोगों को एसडीएम विश्नोई ने भेजा जेल

सवाई माधोपुर: अवैध बजरी खनन के विरूद्ध उपखण्ड क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते …

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला …

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version