Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

पीजी कॉलेज में मनाई जयपाल सिंह मुंडा की जयंती 

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में संविधान सभा के सदस्य एवं भारत को ओलंपिक खेलों में प्रथम स्वर्ण पदक दिलाने वाली हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह , संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया। डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा हमारी ऐतिहासिक एवं अमोल धरोहर है। डॉ. हरिचरण मीना ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा में आदिवासियों के हक एवं अधिकारों को सुरक्षित कराने में अहम भूमिका निभाई है।

 

Jaipal Singh Munda's birth anniversary celebrated in PG College sawai madhopur

 

डॉ. हनुमान प्रसाद मीना ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने देश हित के लिए सिविल सेवा छोड़ी और ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का कप्तान के रूप में नेतृत्व किया और देश को हॉकी में प्रथम स्वर्ण पदक दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। मुंडा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। संगोष्ठी में डॉ. पूरणमल मीणा, डॉ. सूर्य प्रकाश नापित, आरपी राजौरा, रामलाल बैरवा आदि ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में डॉ. दुलारी राम मीना, मल्लू राम मीना, विनायक लोदवाल, डॉ. धनकेश मीना, राजेश कुमार मीना, शैतान मल जाट, मनमोहन शर्मा एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version