Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बीजेपी सरकार धोखेबाज एवं बेरोजगारी बढ़ाने वाली सरकार-जैन

जिला कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा विभाग सवाई माधोपुर द्वारा चलाए गए कार्यक्रम कांग्रेस जन वेदना संवाद एक छोटी सी पहल कार्यक्रम के तहत ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग सवाई माधोपुर देहात द्वारा ग्राम खिरनी में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

BJP government fraudulent unemployed VasundharaRaje Narendra Modi
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक ओबीसी विभाग राजेंद्र सेन, विशिष्ट अतिथि विनोद जैन, सदस्य सार्वजनिक प्रन्यास समिति देवस्थान विभाग अनिल जैन, प्रदेश सचिव विधि विभाग, अकरम बुनियाद प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, उप जिला प्रमुख शिवपाल माली, देवपाल मीणा ब्लॉक अध्यक्ष देहात सवाई माधोपुर रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष स्वामी जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेंद्र सेन ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया तथा ओबीसी की समस्त जातियों को संगठित होकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि विनोद जैन ने भाजपा की सरकार को धोखेबाज सरकार बताते हुए बेरोजगारी बढ़ाने वाली व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार बताया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष संतोष स्वामी ने कांग्रेस जन वेदना संवाद-एक छोटी सी पहल कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि इस छोटी सी पहल के माध्यम से ओबीसी प्रकोष्ठ इकाई स्तर तक पहुंचाना है तथा गांव ढाणी की वेदना का समझना है। साथ ही उनका हल ढूंढने का प्रयास भी करना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदकिशोर सैनी, वरिश्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता प्यारे सिंह, अफजल खान, लोकेश सैनी, परमानंद सैनी, बुनियाद अली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर के अध्यक्ष आसिब खान खलीफा ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !