नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने रविवार को ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी ह*मलों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पीएम इशिबा ने कहा कि जापान इस स्थिति को ‘गंभीर चिंता’ के साथ देख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोका जाना चाहिए। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर उन्होंने कहा कि तनाव को कम करना सबसे जरूरी है।
अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के फ़ोर्दो, नतांज और इस्फ़हान के परमाणु ठिकानों पर ह*मले किए है। ईरान पर हुए इन अमेरिकी ह*मलों के लिए इसराइल ने ट्रंप की तारीफ की है। इसके बाद माना जा रहा है कि ईरान और इसराइल के बीच संघर्ष के और फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
